बिलासपुर बरठीं हत्याकांड: मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू
बिलासपुर के बरठीं के पास संगासवीं में 42 वर्षीय धर्मेंद्र ठाकुर की मौत के मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने घटनास्थल और मृतक के घर पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद चीजों की बारीकी से जांच कर रही है, वहीं पुलिस भी घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही है। टीम द्वारा मृतक की बाइक समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में फिलहाल एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पुलिस अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही यह साफ होगा कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे और पुलिस की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
फिलहाल मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई जारी है। सामने आए साक्ष्यों और जांच के आधार पर मामले में आगे की तस्वीर स्पष्ट होगी।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Bilaspur #Berthin #Sangaswin #HimachalNews #CrimeNews #HimachalPradesh #ForensicTeam #PoliceInvestigation #MurderCase #BreakingNews