तिजारा: भिवाड़ी में फ्लैट में लूट का खुलासा, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Tijara, Alwar | May 22, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने एक महिला के फ्लैट में घुसकर चाकू की नोक पर हुई लूट की वारदात को 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। एएसपी श्रीमन लाल मीणा ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है जो परिवादी के पति का कर्मचारी निकला। पुलिस ने आरोपी से लूटी हुई कुछ रकम भी बरामद की है। आगे की पूछताछ जारी है।