11 वीडियो पर दिल्ली पुलिस का ‘एक्शन’! सच दिखाने वाले कंटेंट पर अब सेंसरशिप?
Description:
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 11 पोस्ट और वीडियो हटाने या उन तक पहुंच प्रतिबंधित करने को कहा है। पुलिस का आरोप है कि इन पोस्ट में हालिया प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को भ्रामक तरीके से पेश किया गया और इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
वहीं, एक अलग मामले में दिल्ली पुलिस ने एक AI-generated फर्जी वीडियो/पोस्टर के मामले में 24 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी की है। पुलिस का कहना है कि उस कंटेंट को वास्तविक CCTV फुटेज की तरह पेश किया गया था।
लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या भ्रामक और फर्जी कंटेंट पर कार्रवाई के नाम पर वास्तविक ग्राउंड कवरेज भी दब सकती है? आखिर 11 पोस्ट पर कार्रवाई की जरूरत क्यों पड़ी और इन वीडियो में ऐसा क्या था जिसे पुलिस ने आपत्तिजनक माना? पूरी कहानी जानिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।
#DelhiPolice #JantarMantar #PressFreedom #Journalists #MediaFreedom #DelhiProtest #SocialMediaCensorship #NewsUpdate #Journalism #PoliceAction #AI #Deepfake #ViralVideo #BreakingNews #WeeHoursNews