गया टाउन सीडी ब्लॉक: छत पर सूरज की बिजली, घर-घर रोशनी: गया में सोलर मेले का धमाकेदार आगाज, 150 से अधिक उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
गया जिले में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को 1 बजे हरिदास सेमिनरी परिसर में सोलर मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने के प्रति रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त ने सोलर मेले का निरीक्षण कि