अमरिया: अमरिया में पौटा डैम बना आस्था का केंद्र, स्नान-पूजन के साथ भव्य मेला लगा
अमरिया क्षेत्र के पौटा डैम पर बृहस्पतिवार को चैत्र अमावस्या के अवसर पर वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में आसपास के दर्जनों गांवों धुंधरी, कैंचू टांडा, अमरिया, माधौपुर, पौटा, करगैना, करगैनी, सरैनी, तुरकनिया, ढेरम और सुकटिया से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।