जमुई: ईद, चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी को लेकर समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
Jamui, Jamui | Mar 27, 2025 डीएम अभिलाषा शर्मा एवं एसपी मदन कुमार आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में ईद, चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी को लेकर शांति सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को ले गुरुवार कि दोपहर 3 बजे के करीब समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में जिला एवं अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।