जमुई: नाम सुधारने के लिए छात्र 10 दिनों से डीईओ कार्यालय का चक्कर लगा रहा है
Jamui, Jamui | Mar 27, 2025 +2 उच्च विद्यालय बंगरडीह का एक छात्र पिछले 10 दिनों से अपने नाम में सुधार कराने के लिए डीईओ कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। उसने बताया कि मैट्रिक के एडमिट कार्ड, रिजल्ट, मूल प्रमाण पत्र के साथ इंटर परीक्षा के एडमिट कार्ड में नाम गलत अंकित हो गया है। उसे सुधारवाने के लिए गुरुवार कि दोपहऱ 1 बजे शिक्षा विभाग आया था।