रेवदर: रेवदर विधायक मोतीराम कोली ने डीजीपी से मुलाकात की, बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता और सख्त कार्रवाई की मांग की
Reodar, Sirohi | Jul 17, 2026 रेवदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी,आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विधायक मोतीराम कोली ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने आबूरोड शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से प्रभावी और सख्त कार्रवाई की मांग की।