प्रेम प्रसंग में युवक की मौत।
क्या कानून से बड़ा हो गया 'खुद का फैसला'?
टिहरी के केतन की मौत पर उठे सवाल ?
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत देवल निवासी केतन अपने दोस्त दिवाकर के साथ देर रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से पड़ोसी गांव खोलगढ़ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। आरोप है कि वहां युवती के परिजनों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की।
मारपीट में केतन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चौंड अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल दिवाकर किसी तरह जिला अस्पताल टिहरी पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि केतन को साजिश के तहत वहां बुलाया गया और उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रही है और जांच जारी है।
फिलहाल पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल टिहरी में कराया जाएगा। चौंड अस्पताल में मृतक के परिजनों के साथ-साथ देवल गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। #tehri #facebookreelsviral #facebookreels #viralreelschallenge #NewsUpdate #instagram #facebookviral #viral #death #love #hounerkilling #uttarakhand #rudraprayag_uttrakhand