किशनगंज 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दिघलबैंक कैंप का सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के उपमहानिरीक्षक ने किया निरीक्षण। जवानों के साथ बैठक कर सीमा पर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश। किशनगंज 12वीं बटालियन जिले के दिघलबैंक एसएसबी कैंप का निरीक्षण सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के उपमहानिरीक्षक अंगामी किरण चंद्र सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप परिसर की सुरक्षा व्यवस्था,जवानों की सुविधाओं और अभिलेखों का जायजा लिया। इस अवसर पर कैंप परिसर में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। डीआईजी ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एसएसबी के अधिकारी और जवान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।इसके बाद डीआईजी
अंगामी किरण चंद्र सिंह, ने एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। डीआईजी अंगामी किरण चंद्र सिंह भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निगरानी और गश्त को और मजबूत किया जाए। Kishanganj Police Bihar Police SSB - Stuttgarter Straßenbahnen AG SSB Heart And Multispeciality Hospital Sashastra Seema Bal - SSB SSB Online Taiyari SSB Academy SSBCrack SSB Design
Terhagachh, Kishanganj | Jul 13, 2026