#राजधानी शिमला का वायरल वीडियो: गाली-गलौज के बाद महिला ने जूते से की पिटाई!
#कुमारसैन में गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कथित तौर पर संदीपनी भारद्वाज नाम के व्यक्ति की जूते से पिटाई करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिला को कथित तौर पर मां-बहन की गालियां देने और देवता को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसी के बाद महिला ने अपना आपा खो दिया और जूते से पिटाई शुरू कर दी।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।
आपसी विवाद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#कुमारसैन #Shimla #HimachalPradesh #ViralVideo #ViralNews #HimachalNews #ShimlaNews #देवता #CrimeNews #BreakingNews