कुमारखंड: रानी पट्टी बहियार में सांप काटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति मूर्छित, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
कुमारखंड प्रखंड के रानी पट्टी सुखासन पंचायत स्थित वार्ड एक के बहियार में सोमवार को शाम करीब छः बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति को सांप दाया पैर में काट लिया । जिससे वह मूर्छित होने लगा परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।