कुमारखंड प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत अंतर्गत मधुबनी चौक स्थित मां शांति ट्रेडिंग के पाट गोदाम में रविवार देर रात करीब 3 बजे अचानक लगी आग से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे देखते ही देखते पूरे गोदाम में अफरा-तफरी मच गई।