कुमारखंड: टिकुलिया बहादुर चौक के पास पुल को मिट्टी से बंद करने पर किसानों की फसल में घुसा पानी, सीओ ने दिया बहाव का आदेश
कुमारखंड प्रखंड के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया बहादुर चौक के बगल होकर गुजरने वाली मारिया नदी के पानी जिसका बहाव स्टेट हाइवे पर बने पुल होकर है। गढ़िया निवासी जगमोहन यादव द्वारा पानी के बहाव को पुरी तरह मिट्टी डालकर बंद कर दिया। सुरसर नदी में अचानक जल स्तर में हुए वृद्धि से मारिया नदी में पानी का बहाव तेज होने लगा।