कुमारखंड: दुर्गा पूजा के मौके पर कांकड़ घाट स्थित दुर्गा मंदिर से 551 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
दुर्गा पूजा के मौके पर कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित बिशनपुर सुंदर पंचायत कांकड़ घाट से सोमवार को दिन के करीब ग्यारह बजे पहली बार स्थापित हुए नया सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर से विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच 551 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।