शाहगंज: न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर निर्माण का आरोप, डीएम और एसपी से लगाई गुहार
सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर सहखातेदारों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर कथित रूप से जबरन निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। मामला आराजी संख्या 564 से संबंधित है, जिस पर उपजिलाधिकारी शाहगंज के न्यायालय में धारा 116 के तहत वाद और सिविल न्यायालय में विभाजन का मामला विचाराधीन बत