कुरई: कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय में गेहूं उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
Kurai, Seoni | Apr 9, 2026 सिवनी कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में जिला उपार्जन समिति की बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की गई। गुरुवार को इस दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, एफएक्यू मानक के गेहूं की ही खरीदी करने और किसानों को समय पर भुगतान कराने के निर्देश दिए।