पलिया: भीरा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, आक्रोशित सफाईकर्मचारियों ने निकाला जुलूस
नगर पंचायत भीरा में बरसात से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान अब विवाद की भेंट चढ़ गया है।जहां आज रविवार को चल रहे सफाई कार्य के दौरान स्थानीय लोगों और सफाई कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। गालियों और आरोपों के इस आदान ने जब तूल पकड़ा तो सफाई कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा।जहां भीरा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दिया।