पलिया: पलिया में शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
पलिया क्षेत्र में शनिवार को नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ शारदा नदी में चल रहे चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य बाढ़ नियंत्रण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।