पलिया: गदनिया के पास अधूरा पुल बना लोगों की परेशानी का कारण, राहगीरों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें #jansamasya
लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्णा नगर रोड पर गदनिया गांव के पास अध निर्मित पुल स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। लंबे समय से अधूरा पड़ा यह पुल दुर्घटना को दावत दे रहा है और रोजाना दर्जनों लोग जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं।