पलिया: पलिया नगर में अवैध अतिक्रमण कार्यों को प्रशासन ने जारी किया नोटिस, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया नगर में फुटपाथ पर रेहड़ी पटरी दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण कर अपना व्यापार शुरू किया था। जिससे मेला रोड समेत विभिन्न सड़कों पर राहगीरों को निकालने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जहां आज शुक्रवार को शाम करीब 6:00 बजे एसडीएम पलिया ने जानकारी देते हुए बताया है। अवैध आक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया गया है।