बहराइच में 12 जुलाई को महा-वृक्षारोपण: एक दिन में लगेंगे 63 लाख से अधिक पौधे
उत्तर प्रदेश के बहराइच में 12 जुलाई 2026 को 'वृक्षारोपण महायज्ञ' का आयोजन होने जा रहा है।
इस महा-अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़, जबकि अकेले बहराइच जनपद में एक ही दिन में 63 लाख 12 हजार 600 पौधे रोपित करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य कार्यक्रम महसी तहसील के तेजवापुर विकासखंड स्थित कटहा ग्राम समाज भूमि पर 12 जुलाई को सुबह 11:00 बजे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा।
प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) सुन्दरेशा ने सभी जनपदवासियों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।
#DFO D.M. Bahraich SP Bahraich Nagar Palika Parishad Bahraich Arto Bahraich Raju Jaiswal Faraz Khan Bahraich Today