बड़ौत: DM एवं SP ने मदन दिवस पर तहसील बड़ौत में सुनी जन समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Jun 9, 2025 DM अस्मिता लाल एवं SP सूरज कुमार राय ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बड़ौत तहसील में जन समस्याएं सुनीं। मीडिया सैल बागपत ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि DM की अध्यक्षता में सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान सभी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।