बड़ौत: आवास विकास कालोनी बड़ौत में 5 नकाबपोश बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से फैली दहशत, मिले करीब 12 खोखे, CCTV वीडियो वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 9, 2025 बड़ौत में दिल्ली रोड स्थित आवास विकास कालोनी में शनिवार-रविवार रात उस समय लोग दहशत में आ गए, जब कार व बाइक सवार नकाबपोश लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लोग इस कदर डर गए कि घरों से बाहर निकलना तो दूर खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। नकाबपोश काफी देर तक कालोनी में उत्पात मचाते रहे और गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। रविवार सुबह सड़क पर करीब 12 खोखे जमीन पर पड़े मिले।