बड़ौत: हेवा गांव में क्रिकेट मैच खेल रहे युवकों के बीच झगड़ा, बैट व स्टंप से हमले में 5 युवक घायल, छपरौली CHC में भर्ती
Baraut, Bagpat | Jun 8, 2025 हेवा गांव में रविवार शाम को क्रिकेट मैच खेल रहे युवकों में रन बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान बैट व स्टंप से हुए हमले में कादिर, समीर, सनोवर, खालिद सहित 5 युवक घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को छपरौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।