बड़ौत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली निवासी युवक की मौत, शव पीएम को भेजा गया
Baraut, Bagpat | Jun 8, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल के पास शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे बाइक सवार फरमान पुत्र मोमीन निवासी कुरैनी थाना नरेला उत्तरी पश्चिमी दिल्ली की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार फरमान 32 वर्ष की मौत हो गई। बाइक से गिरने पर फरमान का सिर सड़क में जा लगा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर PM के लिए भेजा।