बड़ौत: सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने बड़ौत में रालोद कार्यालय पर बुजुर्गों से मुलाकात की, खेकड़ा में कृषि अधिकारियों से की बैठक
Baraut, Bagpat | Jun 8, 2025 बागपत सांसद डॉ राजकुमार सांगवान रविवार दोपहर को दिल्ली-सहारनपुर रोड, बड़ौत स्थित रालोद कार्यालय पर पहुंचे और वहाँ उपस्थित बुजुर्गों व लोगों से मुलाकात की तथा उनका हालचाल जानकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि 12 जून को उपराज्यपाल वीके सक्सेना खेकड़ा में किसानों से संवाद करेंगे। जिसको लेकर खेकड़ा में कृषि अधिकारियों संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।