बड़ौत: महिलाओं के लिए बड़ौत बस डिपो पर बना प्रदेश का पहला स्तनपान कक्ष 'आंचल', DM ने महिला यात्री से कराया उद्घाटन
Baraut, Bagpat | Jun 9, 2025 उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए बड़ौत बस डिपो पर बना प्रदेश का पहला स्तनपान कक्ष अब उन माताओं को राहत देगा, जो सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कराने में असहजता महसूस करती थीं। इस खास पहल को महिलाओं की गरिमा और नवजात के स्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से एक बेमिसाल शुरुआत है।बागपत प्रशासन की अभिनव पहल ‘आंचल’ महिला सशक्तिकरण व बाल कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है।