राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया धाम की सांस्कृतिक संध्या में ‘उगना’ नृत्य नाटिका एवं ‘बिहूला विषहरी’ की हुई शानदार प्रस्तुति
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया धाम की सांस्कृतिक संध्या के आठवें सत्र में एकता कला मंच, भागलपुर द्वारा ‘उगना’ नृत्य नाटिका एवं अंग प्रदेश की लोककथा ‘सती बिहूला विषहरी’ की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ निभाष चंद्र मोदी द्वारा कथक नृत्य के मंगलाचरण से हुआ। इसके उपरांत राजेश कुमार झा के निर्देशन में प्रस्तुत ‘उगना’ नृत्य नाटिका के माध्यम से कवि विद्यापति और भगवान शिव की अनूठी भक्ति कथा का भावपूर्ण मंचन किया गया। वहीं, ‘बिहूला विषहरी’ की प्रस्तुति ने अंग प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत किया।
नृत्य नाटिका में उगना की भूमिका श्री महेश प्रसाद साह तथा कवि विद्यापति की भूमिका श्री राजेश कुमार झा ने निभाई। डॉ. जयंत जलद ने सहायक की भूमिका निभाई, जबकि श्री निभाष चंद्र मोदी के भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों की विशेष सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन रामसुंदर गांधी ने किया। मंच व्यवस्था में मनीष कौशिक एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
IPRD Bihar
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
#begusarai
#cmsamrat