राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पटना और मुंगेर प्रमंडल की टीमों ने बनाई जगह
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट (बालक अंडर-19) प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में मुंगेर ने तिरहुत को अंतिम गेंद पर हराया, जबकि पटना ने मगध को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबला पटना और मुंगेर प्रमंडल के बीच खेला जाएगा।
गांधी स्टेडियम एवं रिफाइनरी स्टेडियम में आयोजित मुकाबलों के दौरान जिला खेल पदाधिकारी श्री बिट्टू कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री मृत्युंजय कुमार वीरेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायकों, स्कोररों, शारीरिक शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
IPRD Bihar
Department of Sports
#begusarai