कैसरगंज: त्योहार से पहले खाद्य विभाग ने जरवल रोड में 125 किलो दूषित छेना-रसगुल्ला नष्ट किए, 8 नमूने लिए
आगामी त्योहार को देखते हुए मिलावटी मिठाइयों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में बड़ी छापेमार कार्रवाई की। विभाग की दो टीमों ने जरवल रोड, कैसरगंज,और शिवनगर के बाजारों में एक साथ छापा मारा। जरवल रोड के तूफानी चौराहा स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार पर छापे के दौरान फ्रीजर में रखे कई दिन पुराने दूषित छेना रसगुल्ला लगभग 125 किलोब मिला, जिसे टीम ने मौके