गिधौर: गिद्धौर में अचानक मौत से मातम, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Gidhaur, Jamui | Aug 1, 2026 गिद्धौर निवासी मनोज ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार की अचानक मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुभम की असामयिक मृत्यु से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों ने शनिवार को 9 बजे बताया कि वह किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं थे। उनकी अचानक मौत से लोग भी स्तब्ध हैं। घर के कमाऊ सदस्य रहे शुभम अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।