मंझनपुर: बैशकांटी गांव में किशोर की मौत पर मामला गरमाया, भीम आर्मी प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात और बंधाया ढांढस
करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में 14 वर्षीय किशोर ननका सरोज की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बुधवार शाम गांव के बाहर पेड़ पर किशोर का शव फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया।