देवास। नगर निगम आयुक्त के बंगले के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सड़क धोने का मामला सामने आने के बाद शहर में सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल लाइन क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दमकल वाहन से सड़क की धुलाई किए जाने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब शहर में जल संकट की आशंका बनी हुई है, ऐसे में सड़क धोने के लिए दमकल के पानी का उपयोग क्यों किया गया? क्या इसके लिए कोई विशेष निर्देश दिए गए थे और क्या शहर के अन्य क्षेत्रों में भी सफाई के लिए इसी तरह दमकल वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है?
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate
Dewas Nagar, Dewas | Nov 12, 2026