करवा चौथ पर चौथ माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता मंदिर में करवा चौथ के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। सुहागिन महिलाओं ने माता के दर्शन कर पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पुजारी के अनुसार दिनभर में करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।