कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घुसा भारी भरकम अजगर
अजगर सांप को देखकर मरीज और उनके परिजन व कर्मचारी दहशत में
नर्सिंग स्टाफ ने वन विभाग को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद 7 फीट लंबे दामन प्रजाति के सांप का रेस्क्यू किया और लाडपुरा के जंगल में आजाद किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली
मौसम में बदलाव के साथ ही शहर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल तक के इलाकों में सांप सहित अन्य जंगली जीव जंतुओं का खतरा बढ़ता जा रहा है
Sangod, Kota | Oct 6, 2026