कोटा कुन्हाड़ी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी से 12 वाहन बरामद
आरोपी को 5 अक्टूबर को काली बस्ती कुन्हाड़ी से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया
कोटा। कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए शातिर चोर अनिल सिंह सोलंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही से चोरी के 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुन्हाड़ी, जवाहर नगर, कैथूनीपोल, अनंतपुरा व दादाबाड़ी सहित बूंदी के कोतवाली और टोंक के देवली थाना क्षेत्र से 10 मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी को 5 अक्टूबर को काली बस्ती कुन्हाड़ी से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Sangod, Kota | Oct 6, 2026