टाटीझरिया: शिक्षकों का डेपुटेशन रद्द करने और नए कमरों की मांग पर मुखिया व अभिभावकों की आमसभा
टाटीझरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षकों का डेपुटेशन रद्द करने और नए कमरों की मांग, मुखिया व अभिभावकों ने की आमसभा। टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, टाटीझरिया इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है। 500 से अधिक छात्र-छात्राओं वाले इस विद्यालय में न तो पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही बैठने के लिए कमरे। शनिवार को आमसभा की गई।