‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के तहसील कोतमा के ग्राम पंचायत छुल्हाटोला के ग्राम बिझहाटोला स्थित सेमरिया चौक पहुंचने पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर सेवा यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया।
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा के पड़ावों पर जनसंवाद एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#anuppur
7 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026