‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी की ओर अग्रसर सेवा संकल्प यात्रा की बाइक रैली जब अनूपपुर जिले के चंदनघाट (ग्राम पंचायत लालपुर, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़) पहुँची, तो जन-प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर इसका भव्य व आत्मीय स्वागत किया।
मातृशक्ति ने मंगल कलश लेकर, नागरिकों ने गुदुम बाजा बजाकर और पुष्पवर्षा कर सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। जन-जन तक सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता का संदेश पहुँचाती यह यात्रा हर पड़ाव पर एक नया उत्साह जगा रही है।
इस अवसर पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, वनमण्डला अधिकारी श्री डेविड व्यंकटराव चनाप, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि, जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#anuppur
29 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026