मोदनगंज: बावरिया गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों में की चोरी, लाखों का सामान ले गए
बावरिया गांव में चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है जहां से लाखों का सामान चोरों के द्वारा चुरा लिया गया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने गुरुवार के शाम 7:00 बजे बताया कि मामले में अब तक किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच की है और घटना पर नजर बनाए हुए हैं।