आबू रोड: आबूरोड में अवैध गैस की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन, 12 अवैध गैस सिलेंडरों को मौके से किया ज़ब्त
आबूरोड में अवैध गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने उपखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर जांच अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान मावल, चंद्रावती, सांतपुर, मानपुर और खड़ात सहित कई क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों की जांच की गई।