रामनगर। वन शहीद दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन शहीदों के सम्मान मे रक्तदान के जरिए इंसानियत और सेवा का संदेश दिया गया।
इस दौरान वन रक्षक आसिफ खान ने वन शहीदों के सम्मान में रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का उद्देश्य वन शहीदों के बलिदान को याद करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
#वनशहीददिवस #कॉर्बेटटाइगररिजर्व #रामनगर #वनविभाग #रक्तदान #रक्तदानमहादान #आसिफखान #मानवताकासंदेश #इंसानियत #UttarakhandNews #RamnagarNews #CorbettTigerReserve #ForestDepartment