भिंड जिले की गोहद पुलिस ने जेल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,मानसा देवी मंदिर से पकड़ा
भिण्ड: गोहद थाना पुलिस ने उपजेल गोहद से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक बालिका को प्रताड़ित करने और धमकी देने के मामले में प्रकरण दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को 8 जून 2026 को उपजेल गोहद से फरार होने के बाद से तलाश किया जा रहा था। 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मानसा देवी मंदिर, ग्राम रतवा थाना मौ क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर मौ और गोहद पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Follow:The Bhind Times
#TheBhindTimes #BhindNews #Bhind #Gohad #GohadPolice #MauPolice #BhindPolice #MadhyaPradeshPolice #BhindBreaking #Chambal #MadhyaPradesh #MPNews #BhindWale #ViralPost #TrendingNow #BreakingNews #BhindUpdate #FollowForMore
Gormi, Bhind | Nov 8, 2026