चंबा में पुराने शीतला पुल की सुरक्षा दीवार का काम शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस
Pahadi News
चम्बा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों और चंबा सदर विधायक नीरज नैयर के प्रयासों से पुराने शीतला पुल की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सुरक्षा दीवार का काम शुरू होने से आसपास के लोगों में राहत की भावना है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिंजर मेले के दौरान चंबा प्रवास के समय सदर विधायक नीरज नैयर और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुराने शीतला पुल के समीप उक्त स्थल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग को सुरक्षा दीवार के निर्माण के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब मौके पर पोकलेन मशीनों ने काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा दीवार के निर्माण से पुल और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत होने के साथ-साथ लोगों को भी संभावित खतरे से राहत मिलने की उम्मीद है।
काम शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सदर विधायक नीरज नैयर का आभार जताया है। लोगों ने कहा कि विधायक द्वारा लगातार इस मामले को सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष उठाए जाने का परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। लोगों ने सदर विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
Suneel Pahadi ✍️
#Chamba #ChambaSadar #NeerajNair #SukhvinderSinghSukhu #HimachalPradesh #PWD #SheetlaBridge #OldSheetlaBridge #Development #PublicWorks #SafetyWall #ChambaNews #HimachalNews #LocalNews #DevelopmentWorks
Chamba, Chamba | Aug 28, 2026