दादरी: सुपरटेक इको विलेज-1, अरिहंत व पंचशील हाईनेस सोसाइटी में दूषित पानी पीने से बच्चों समेत सैकड़ों लोग हुए गंभीर बीमार
ग्रेटर नोएडा में स्थित सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी, अरिहंत सोसायटी व पंचशील हाईनेस सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूषित पानी पीने से 50 से अधिक बच्चों समेत सैकड़ों लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। आनन-फानन में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न सोसाइटियों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रही।