दादरी: पुलिस ने नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले 15 वर्षीय छात्र को दिल्ली से किया अभिरक्षा में
नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नोएडा में चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल करने वाले 15 वर्षीय नौवीं कक्षा के नाबालिग छात्र को दिल्ली से अभिरक्षा में लिया है। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया है कि छात्र ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।