दादरी: रायपुर गांव में नोएडा प्राधिकरण ने 'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
नोएडा के रायपुर गांव में गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण ने ' नोएडा आपके द्वार ' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु मौके से ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।