दादरी: सेक्टर-46 में आवासीय भूखंड पर हो रहा है मैरिज हॉल का संचालन, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-46 में आवासीय भूखंड पर मैरिज हॉल का संचालन करने का मामला सामने आया है। वहीं मैरिज हॉल का संचालन होते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेक्टर वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सोसाइटी वासियों का कहना है कि उन्हें खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।