दादरी: दादरी क्षेत्र में दबंग ने डंडे से पीटकर श्वान को अधमरा किया, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब एक दबंग ने डंडे से पीट-पीट कर श्वान को अधमरा कर दिया। वहीं सारी घटना पास ही में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।